सलमेपुर की सम्मानित जनता के नाम एक छोटा सा सन्देश.!
ज्ञात हो कि ओवरलोड के चलते, कल ही लगा नया ट्रांसफॉर्मर फुंक चुका है और नगर की एक बड़ी आबादी अँधेरे में है।
एक विशिष्ट फेज़ में बिजली की कुल माँग 350 किलोवॉट बताई जाती है जबकि ट्रांसफॉर्मर में कुल आपूर्ति 650 किलोवॉट शो होती है।
यद्यपि,तत्काल राहत के लिए एक मोबाइल ट्रांसफॉर्मर की व्यवस्था कर दी गई है जिसके आज रात से चालू हो जाने की उम्मीद है लेकिन मुसीबत ये है कि इस मोबाइल ट्रांसफॉर्मर की कुल क्षमता भी 450 किलोवॉट ही है जो आवश्यक 650 किलोवॉट से काफ़ी कम है, फलस्वरूप ये बेचारा भी 3-4 घण्टों से ज़्यादा आपकी जी हजूरी नहीं कर पायेगा।
अतः, 1 एसी का बिल दिखाकर 4-4 एसी का उपयोग करने वाले धरतीपुत्रों से अनुरोध है कि आज की रात अपनी जीवन-रक्षक आवश्यकताओं में थोड़ी सी कटौती करने की कृपा करें। दो-एक दिनों में स्थायी ट्रांसफॉर्मर लग जायेगा फिर आप निर्बाध रूप से देश की जीडीपी में अपना योगदान देना जारी रख सकते हैं ।
वर्ना, रात की रात में ये अदना सा ट्रांसफॉर्मर भी टें बोल जाएगा और फिरसे हम सभी को परेशानी झेलनी पड़ेगी।

0 टिप्पणियाँ