Host By: Manish Singh
Powered by :Salempur City
सलेमपुर का नाम बदलकर 'प्रेम वृंदावन करने की मांग।
दीपावली के पावन पर्व पर असंख्य दीपों से जगमगाते हुए श्री मुरली मनोहर मंदिर प्रांगण में आयोजित अनौपचारिक बैठक में सलेमपुर के नाम परिवर्तन की मांग उठाते हुए परमपूज्य गुरुश्री वेद प्रकाश जी महाराज ने तीर्थराज प्रयाग और अयोध्या के नामकरण के लिए माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को धन्यवाद दिया और स्थानीय सांसद माननीय रविंद्र कुशवाहा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्री जयनाथ कुशवाहा, सांसद प्रतिनिधि अशोक कुशवाहा की उपस्थिति में कहा कि औरंगजेब के शासनकाल में मझौली स्टेट के राजा गोवर्धन मल्ल का बलात धर्मांतरण करके उनका नाम सलीम खान रखा गया। शाही फौज के साथ वापस लौटे गोबर्धन मल्ल का प्रवेश राजमहल में रानी के प्रतिरोध के कारण संभव नहीं हो सका और सलीम खान को वर्तमान सलेमपुर कसबा नामक गांव बसाना परा। अंग्रेजों ने स्थानीय रेलवे स्टेशन का नामकरण बहुसंख्यक हिंदू जनता की अवमानना के लिए दूरस्थ गांव सलेमपुर कसबा के नाम पर सलेमपुर जंक्शन रख दिया। जो साढे तीन सौ साल बाद भी उपनगर और संपूर्ण क्षेत्र की जनता के माथे पर उस कलंक गाथा की स्मृति के रूप में अंकित है। स्थानीय उपनगर में पिछले उन्नीस वर्षों से एक हजार वर्षों के संकल्प के साथ 'प्रभु प्रेम मिशन' आध्यात्मिक संस्था के निर्देशन में धर्म स्थापना और विश्व उद्धार के लिए महायज्ञ चल रहा है। गुरुश्री वेद प्रकाश ने रेखांकित किया कि आज भी और आने वाले सैकड़ों वर्षो में उपनगर विकास की सीढ़ियां चढ़ते हुए समस्त विवेकवान विश्व समाज में इस महिमावान महायज्ञ के लिए ही जाना जाएगा। यह
महायज्ञ सलेमपुर के 'प्रेम वृंदावन' क्षेत्र में संचालित हो रहा है, इसलिए उपनगर का नामकरण सलेमपुर के स्थान पर 'प्रेम वृंदावन' यदि सरकार कर दे तो समस्त जनता के लिए यह गौरव प्रतीक के रूप मे स्थापित होगा। माननीय सांसद रवींद्र कुशवाहा, भाजपा उपजिलाअध्यक्ष जयनाथ कुशवाहा, व्यापार मंडल अध्यक्ष शंभू दयाल, पूर्व चेयरमैन राम रतन गुप्त, कन्हैया जायसवाल, अशोक पांडे, रवि कुशवाहा, त्रिपुरणायक विश्वकर्मा, धनंजय चतुर्वेदी, रतन रौनियार, हेमंत कुमार, पंकज गुप्त, आदि भारी संख्या में उपस्थित प्रबुद्ध नागरिक समूह ने पुरजोर शब्दों में प्रशासन और प्रदेश सरकार तक इस मांग को उठाने का संकल्प लिया।
Regards : Salempur City@2018

![]() |
| @SalempurCity |
Regards : Salempur City@2018

0 टिप्पणियाँ